जमशेदपुर: बाबा धाम की यात्रा पर निकली महिलाओं की टोली, कावरियां बोल बम सेवा समिति की पहल

जमशेदपुर: कावरियां बोल बम सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मानगो से 201 महिलाओं को बाबा धाम की निशुल्क यात्रा करवाई जा रही है। रविवार को मानगो क्षेत्र से यह यात्रा निकाली गई, जिसमें बसों के माध्यम से तमाम श्रद्धालुओं को ले जाया गया।

रवाना स्थल पर हुई आकर्षक झाकियां और भजनों की प्रस्तुति

रवाना स्थल पर भोले बाबा के आकर्षक झाकियां और भजनों की प्रस्तुति देखने को मिली। संघ के अध्यक्ष जित्तू सिंह के प्रयास से हर वर्ष यह यात्रा करवाई जाती है।

कांग्रेस नेता और स्थानीय लोग रहे मौजूद

इस मौके पर कांग्रेस नेता गुड्डू गुप्ता, ईश्वर सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने बोल बम के नारों के साथ बसों को रवाना किया।

खबरें और भी हैं...