हजारीबाग : दिनांक 07/05/2023 को हजारीबाग में आयोजित आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदेश के संयोजक श्री डी एन सिंह और उप संयोजक प्रेम कुमार के नेतृव में संपन्न हुआ।
इस शिविर में झारखंड प्रदेश के सभी महानगर, जिलों के अध्यक्ष, सचिव और मुख्य कार्यकर्ता पहुंचे थे। सभी अध्यक्ष ने बारी बारी से अपने महानगर और जिला के संगठन की वर्तमान स्थिति बताई और इसके बाद प्रदेश कमिटी ने सभी को प्रशिक्षण दिया कि आगे किस प्रकार से पार्टी संगठन को और बेहतर बनाकर 2024 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के परचरम को झारखंड में लहराने की सपथ ली।
जमशेदपुर महानगर टीम की ओर से अभिषेक कुमार, पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष ने 6 महीना के कार्यकलापों को सभी के सामने रखाइस कार्यक्रम में महानगर टीम की तरफ से पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, विधानसभा उपाध्यक्ष शम्भू नाथ चौबे सम्मिलित हुवे।