पोटका: बिलतु हांसदा ने संथाली और बंगाली के सुप्रसिद्ध गायक और संगीतकार  बी एन हांसदा (भोलानाथ) के असामयिक निधन पर जताया गहरा दुःख:

 

पोटका:  पोटका  प्रखंड अंतर्गत मटकू पंचायत के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी बिलतु हांसदा ने संथाली और बंगाली के सुप्रसिद्ध गायक और संगीतकार  बी एन हांसदा (भोलानाथ) के असामयिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्री हांसदा का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वी एन हांसदा  संथाली और बंगाली भाषा में अनगिनत एल्बम में अपना जादुई आवाज दी।इनके निधन से रंगमंच जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। वीएन  हांसदा की पत्नी कल्पना हांसदा उनके सानिंध्य में संगीत जगत में कदम रखकर मसहूर गायिका बनने सफलता अर्जित की है। बी एन हांसदा पुरुलिया जिला के बोरो थाना अंतर्गत कुमारी पंचायत के सुसुनिया गांव के निवासी थे। बिल्तु हांसदा ने संगीतकार के निधन पर समाज को अपूरणीय क्षति बताया है।

खबरें और भी हैं...

Whatsapp