रांची : झारखंड के कई जिलों में पारा तेजी से नीचे गिर रहा है, ठंड बढ़ रही है साथ ही तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है. बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में बने निम्न दबाव का आंशिक असर झारखंड पर पड़ रहा है. रांची व आसपास के क्षेत्रों में पिछले न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस गिरा है. मौसम वैज्ञानिक के अनुसार नौ औऱ 10 दिसंबर को झारखंड के मौसम में बदलाव का अनुमान है लगाया गया है.
10 दिसंबर की सुबह से कोहरा छाया और हवा चलने से ठंड बढ़ेगी. आसमान में बादल रहेंगे देर रात तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. 11 दिसंबर से झारखंड में और पारा गिरने की संभावना है. झारखंड के कई जिलों में शीतलहर चल रही है. राजधानी रांची के कांके इलाके में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. रांची का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया था जिसमें गिरावट आ रही है. बुवार को 10.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था कांके का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया.
पलामू में सबसे कम तापमान
झारखंड में सबसे ज्यादा ठंड पलामू इलाके में है. यहां पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब पहुंच गया है. राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है, इसके अलावा संथाल परगना और कोल्हान के हिस्सों में न्यूनतम तापमान लगभग 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. जमशेदपुर में अधिक तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस पर है. डालटेनगंज में तापमान फिलहाल 25.0 डिग्री दर्ज किया गया है.