दल बदलना वोटरों के साथ धोखा है: खरसावां विधायक दशरथ गगराई

सरायकेला जिला गम्हारिया प्रखंड अंतर्गत कोलाबिरा में सरकारी विद्यालय में रविवार को खरसावां विधायक दशरथ गगराई शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा में शामिल होने के बात पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आधी रोटी खाएंगे ढिशोम गुरु शिबू सोरेन का मान बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि दल बदलना वोटरों के साथ धोखा है। राज्य के मुख्यमंत्री, विधायक और कल्याण मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों में रहने वाले अर्जुन मुंडा को दरकिनार कर खरसावां की जनता ने इन्हें विधायक बनाया है। ऐसे में उनका विश्वास सर्वोपरि है। इस मौके पर खरसावां विधायक के साथ उनकी धर्मपत्नी बसंती गागराई भी मौजूद थी।

चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर खरसावां विधायक ने दी प्रतिक्रिया

झारखंड के राजनीति में रविवार सुबह से मचे कोहराम के बीच खरसावां के झामुमों विधायक दशरथ गागराई ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्य के जल संसाधन मंत्री चंपई सोरेन के दिल्ली में होने और भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर दशरथ गागराई ने बयान देते हुए कहा कि इस बारे में उन्हें ना तो कुछ पता है ना कुछ बोलना है।
विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि लगातार सुबह से मीडिया में चंपई सोरेन के साथ उनके भी दिल्ली में होने की खबरें आ रही हैं। जिसका खंडन करते हैं। दशरथ गागरे  ने कहा कि वे स्वयं सामने मौजूद हैं और मीडिया से मुखातिब हैं। दशरथ गागराई ने कहा कि किसी भी हाल में भाजपा दल में शामिल होने की सोच नहीं सकते। विधायक ने कहा कि 2014 से ही अपार प्यार और समर्थन से खरसावां के जनता ने उन्हें विधायक की कुर्सी पर बैठने का काम किया है। उसके साथ छलावा नहीं कर सकते।

खबरें और भी हैं...

Whatsapp