रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड प्रदेश राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा तेजस्वी यादव का किया गया भव्य स्वागत. आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में झारखंड में अपने जनाधार को मजबूती प्रदान करने के लिए राजद प्रदेश कमेटी के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर तेजस्वी बनाएंगे रणनीति. हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार में राष्ट्रीय जनता दल के कोटे से सत्यानंद भोक्ता कैबिनेट में श्रम मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं. बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित गठबंधन में शामिल कांग्रेस के अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे.
बिहार के डिप्टी सीएम, आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव पहुंचे राजधानी रांची, कल कार्यकर्ता मिलन समारोह में होंगे शामिल
