रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से अपने तीन दिवसीय दौरे झारखंड पहुंच गयी है , सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली से सेना की विमान से सीधा पहुंचेंगे देवघर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई , देवघर स्थित बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत लगभग दोपहर 12:00 बजे सेना के विमान से पहुंचेंगी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट , एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी भगवान बिरसा मुंडा और परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण , इसके बाद सीधे राजभवन जाकर विश्राम करेंगी।
शाम 4:00 बजे 550 करोड़ की लागत से 165 एकड़ जमीन में बने देश के सबसे बड़े हाईकोर्ट भवन का करेंगे उद्घाटन , उद्घाटन के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ , केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघावत ,झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ,झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा समेत कई अन्य न्यायाधीश रहेंगे मौजूद , उद्घाटन करने के उपरांत राष्ट्रपति रात्रि विश्राम के लिए राजभवन पहुंचेंगे।
25 मई को सुबह 8:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची से खूंटी जिला के लिए सेना के विमान से करेंगी प्रस्थान
खूंटी के बिरसा कॉलेज कैंपस में आयोजित जनजाति महिलाओं के साथ करेंगी संवाद स्थापित , वापस दोपहर 1:00 बजे रांची लौटेंगी , शाम 5 बजे नामकुम स्थित ट्रिपल आईटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत , राजभवन में रात्रि भोज के दौरान कुछ अतिथियों से करेंगी मुलाकात।
26 मई की सुबह 10:30 बजे रांची से दिल्ली के लिए करेंगी प्रस्थान।