रांची : भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी की अध्यक्षता में मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय हरमू रोड रांची में संपन्न हुई। बैठक में 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस, 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव, 14 अप्रैल से 5 मई तक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पखवाड़ा, 30 अप्रैल को मन की बात के 100वें एपिसोड कार्यक्रम एवं 5 मई को बुद्ध जयंती कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ आज की गई। जिसमें कार्यक्रम का लक्ष्य तय कर अधिक से अधिक बस्तियो, गांवो तक कार्यक्रम करने का लक्ष्य तय किया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब का भारत के विकास में योगदान और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान के आधार पर किए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यक्रम और योजनाओं की जानकारी दलितों और योजनाओं से वंचित लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा उन्होंने बताया कि बैठक के बाद सभी प्रदेश पदाधिकारी अपने-अपने प्रभार के जिलों मे बैठक करेंगे और लक्ष्य तक कैसे पहुंचा जाए इस पर रणनीति तैयार कर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। आज की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री, प्रदेश कार्यालय मंत्री, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।