रांची : प्रदेश कांग्रेस युवा की ओर से राहुल गांधी के जन्म दिन पर पद यात्रा कर 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया

रांची:  2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक दल लगे है. झारखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने लगी है. इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस युवा की ओर से भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थली उलिहातू से बापू वाटिका मोरहाबादी तक पद यात्रा कर 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है.इस दौरान राहुल गांधी का जन्म दिन भी कांग्रेसियों ने केक काट कर मनाया.

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस अपने विचार को लेकर जनता के बीच जा रही है.जनता के बीच जा कर हम केंद्र सरकार की दमनकारी निति के बारे में लोगों को बता रहे है.2024 का चुनाव बदलाव के नाम पर होगा और निश्चित केंद्र में कांग्रेस की सरकार आ रही है। 

अखिल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वी भी श्रीनिवासन ने कहा कि युवा कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाला गया है. यह यात्रा भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थल से लेकर बापू वाटिका पहुंचा है. इस दौरान जितने भी गांव रास्ते में मील सभी लोग से मिल कर सरकार के खिलाफ एकजुट करने की अपील किया है. उन्होंने कहा कि जनता का साथ मिल रहा है. 2024 में केन्द्र में कांग्रेस की सरकार लाना है इसके लिए सभी लोगों ने संकल्प लिया है। 

खबरें और भी हैं...

Whatsapp