रांची : वेतन बढ़ोतरी और स्थायीकरण की मांग को लेकर राजभवन का घेराव करने निकले सहायक पुलिसकर्मी को मोरहाबादी मैदान में बैरिकेडिंग कर रोक दिया गया

रांची : वेतन बढ़ोतरी और स्थायीकरण की मांग को लेकर मोरहाबादी मैदान में आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मी राजभवन का घेराव करने निकले। इधर, सहायक पुलिसकर्मियों का जत्था निकलने की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त जवान मंगाए गए और सभी को डीसी आवास के समीप ही मोरहाबादी मैदान में बैरिकेडिंग कर रोक दिया गया। 

 

झारखंड के सहायक पुलिसकर्मी इस बार आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। 12 नक्सल प्रभावित जिलों में संविदा के आधार पर बहाल 2,500 सहायक पुलिसककर्मी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। महिला पुलिसकर्मी बच्चों को गोद में लेकर डटी हुई है। इनका कहना है कि 10 हजार में घर चलाना मुश्किल है। सहायक पुलिसकर्मी की शादी टूट रही है और कई सहायक पुलिसकर्मियों की तो शादी भी तय नहीं हो रही है।

खबरें और भी हैं...

Whatsapp