यूसिल अस्पताल में धरना प्रदर्शन टला, प्रबंधन ने मांगों पर विचार करने का वादा किया!

पोटका।  भगवान बिरसा मुंडा सेवा समिति के द्वारा यूसिल प्रबंधन को विगत 10 सितंबर को छह सुत्री मांगो पत्र दिया जाना रंग लाया। यूसिल प्रबंधन ने भगवान बिरसा मुंडा सेवा समिति को वार्ता के लिए बुधवार को बुलाया। दोनो के बीच सभी मांगों पर अलग अलग चर्चा किया गया। वार्ता काफी सकारात्मक रहा। यूसिल के उप महाप्रबंधक डी हसदा ने जल्द से जल्द मांगो पर विचार करते हुए पूरा करने का आश्वासन दिया।  ज्ञात हो की समिति ने ज्ञापन के माध्यम से आगामी 23 सितंबर से 28 सितंबर तक यूसिल अस्पताल गेट पर धरना प्रदर्शन करने का घोषणा किया था। 11 सितंबर को न्यूज एक्सप्रेस ने इसे गंभीरता से उठाया था। मौके पर प्रबंधन के साथ वार्ता में डॉ सीता राम हांसदा, बसंत टोपनो, सुभाष चन्द्र टुडू, जगन्नाथ सोरेन, सुशील हेंब्रम, राम दास टुडू उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Whatsapp