आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति, जुड़ी की बैठक शनिवार को हाता में किया गया आयोजित

हाता: आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति, जुड़ी की बैठक शनिवार को हाता में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सरदार ने किया। बैठक में समाज के पूर्व सचिव रहे कानन किशोर सरदार(85 वर्ष) के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कानन बाबु एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे। वे आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति के सचिव भी रह चुके हैं। भूमिज समाज को आगे बढ़ाने में उनका उल्लेखनीय योगदान है। कानन सरदार पोटका क्षेत्र में शिक्षा को आगे बढ़ाने में सदैव आगे रहते थे।

 

क्षेत्र के उच्च विद्यालयों को सरकारी मान्यता दिलाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके निधन से भूमिज समाज को क्षति पहुंची है। अंत में दो मिनट मौन रखकर स्व.सरदार के आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इस अवसर पर सचिव धिरेंद्र नाथ सरदार,ग्राम प्रधान भीमसेन सरदार, जयहरि सिंह मुंडा,डा.भागीरथी सरदार, गुणधर मुंडा,बृहस्पति सरदार सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Whatsapp