हाता विधुत ग्रीड में ट्रांसफार्मर को काटकर 15 लाख के कॉपर की चोरी

पोटका।पोटका थाना क्षेत्र के हाता विधुत ग्रीड में बीते रात्रि अज्ञात चोरों ने पुराने ट्रांसफार्मर से लगभग 15 लाख रुपए के कॉपर तार लेकर चलते बने। अज्ञात चोर 10 की संख्या में थे। लगभग छह घंटे तक चोरों ने गैस कटर से ट्रांसफार्मर के बॉडी को काटकर उसमें लगे कॉपर तार को ले गए। चोर हाथ में पिस्तौल तथा कटारी लिए हुए थे। 

जानकारी के अनुसार ड्यूटी पर सोनू कुंकल बटन पट चालक, नयन मॉल थे। इसके अलावा नयन का एक मेहमान था।  रात्रि लगभग साढ़े 11 बजे अंधेरे का फायदा देखकर सभी चोर मुख्य द्वार से ग्रीड में घुसकर झाड़ी में छुप कर बैठ गए। जब सोनू कुंकल साढ़े 11 बजे मुख्य गेट को बंद करने आया तब सभी चोरों ने उसे दबोच लिया। स्विच रूम में ले जाकर तीनों को बांध दिया। तथा तीनों का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद गैस कटर से ट्रांसफार्मर को काटना शुरू किया। लगभग 6 घंटे तक चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद सभी चोर भाग गए तथा तीनों का मोबाइल भी उसी जगह पर फेक दिया।  जब साढ़े पांच बजे सुबह दूसरा कर्मचारी ड्यूटी पर आया तो गेट बंद आया। आवाज देने पर कोई नहीं आया तब उसने गेट को फांदकर ग्रीड में प्रवेश किया। उसने वहां का नजारा कुछ और देखा। तत्काल ही उसने अपने बंधे हुए कर्मचारी का रस्सी को खोला। तथा पुलिस और विभागीय पदाधिकारी को सूचित किया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी।  

खबरें और भी हैं...

Whatsapp