पोटका: एम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाईयो ने घर घर जाकर जन संपर्क चलाया


पोटका : प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के कार्यकाल के 9 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में चल रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत आज पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोवाली मंडल अध्यक्ष रविन्द्र नाथ सरदार  के नेतृत्व में हेंसड़ा पंचायत के रोलाडीह में भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मंत्री मनोज कुमार सरदार ने घर - घर जा कर जनसम्पर्क अभियान चलाएं और लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाए ।

मनोज कुमार सरदार ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सर्णिम 9 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है आगले 2024 के चुनाव में देश के सर्वांगीण विकास के लिए मोदी जी को  इस बार भी अपने समर्थन और आशीर्वाद दे |
मौके पर शामल प्रधान, मनोज महाकुड़ प्रकाश सरदार, सिद्देश महतो, मोहन सरदार, निवारण प्रधान, ग्राम प्रधान सतय किंकर, दिपक महाकुड़, काटिया महाकुड़, हेमसागर महाकुड़, मुकेश प्रधान, देव महाकुड़ आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Whatsapp