पोटका। पूर्वी सिंहभूम महिला कांग्रेस कमिटी की नारी न्याय महासम्मेलन का आयोजन हल्दीपोखर मण्डल मे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शाबाना परवीन ने की। अथिति के रूप मे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे एवं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नलिनी सिन्हा उपस्थित थी।
अतिथियो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज गठबंधन सरकार के द्वारा जनहित में कल्याणकारी योजना लाकर 50 वर्ष तक के महिलाओं को सर्वजन पेंशन योजना में जोड़ कर महिलाओं को मजबूत बनाने का सराहनीय कार्य किया गया।
अबुआ आवास योजना के तहत सभी गरीबों को तीन कमरा का आवास बनाने पर अमल किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष के समक्ष महिलाओं ने पानी का समस्या रखा, जिस पर त्वरित संज्ञान लेकर जिला अध्यक्ष ने सम्बन्धित पदाधिकारी से समस्या समाधान कराने का आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष ने सम्मेलन में कहा कि महंगाई, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, किसानों के साथ अन्याय मोदी सरकार के देखरेख में हो रहा है। अब आम जनता को मोदी सरकार के विरुद्ध आना होगा। महिलाओं को भाजपा सरकार के राज में घर चलाना दुभर हो गया है। महिलाओं पर भाजपा के बडे बड़े नेता अत्याचार करते है। किसी भी कीमत पर भाजपा सरकार हर नागरिक के लिए हानिकारक है।
सम्मेलन में महिला जिला उपाध्यक्ष शाबाना परवीन,महासचिव मोनू गौड़, जिला महासचिव अजय मण्डल, जिला महासचिव रंजीत झा, सचिन सिंह, महिलाओ मे मनताशा, सानिया, समरुण निशा, इसरत जहाँ, फरजाना खातून, जाबिदा खातून, तस्मीना खातून, अस्मा खान, जाबिदा खातून, रुकया बेगम, सरिया खातून, रूबी खातून, रूबी नाज़ परवीन, रूबी देवी, रश्मि कुमारी, अमजीद नूरी सुल्ताना, नाहिद परवीन, नयीम अख्तर आफरीन, जाकी अहमद अफसाना, तरिया, हसमत,, कुर्सीदा खातून,आशिक अली शामिल थी।
