पोटका। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दुर्गा पूजा में महाअष्टमी के अवसर पर पोटका प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर नमन किया। पूर्व मुख्यमंत्री सर्वसम्मति हाता के सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। तंदुरुस्त उनका काफिला हल्दीपोखर,खैरपाल,माटकू सहित अन्य पूजा पंडाल पहुंचा एवं मां दुर्गा को नमन कर आशीर्वाद लिया। मौके पर उन्होंने कहा देवी शक्ति मां दुर्गा झारखंड सहित देश को खुशहाल रखें, यही कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मनों का मां दुर्गा नाश करें, ताकि देश शांति और समृद्धिशाली बने। इस अवसर पर बबलू सोरेन,सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत कुंडू, सचिव शैलेन गुहा,तपन पालित, गणेश सरदार,चंदन लाल, संजय कुंडू, दिलीप अग्रवाल,दिलीप राम, विशाल गुप्ता,अंजय सिंह,मनोज राम, महेंद्र सिंह, अमित पाल, रमेश मोदी, विष्णु कुंभकार, बिट्टू सोनकर, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, राहुल गुप्ता,विक्की गुप्ता,सुदीप पालित सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। इसके पूर्व चौपाई सोरेन का पारंपरिक तरीके से बाजे गाजे के साथ स्वागत किया गया।
