पोटका : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा झारखंड प्रदेश के नए अध्यक्ष के रुप में राज्य के पहले मुख्यमंत्री रहे बाबुलाल मरांडी को बनाए जाने का पोटका के वरिष्ठ भाजपाइयों ने स्वागत किया है। इस संबंध में पूर्व मुखिया बलराम सरदार, पूर्व मुखिया होपना माहली तथा दुलाल मुखर्जी ने कहा कि बाबुलाल मरांडी राज्य के लोकप्रिय प्रथम मुख्यमंत्री के रुप में जाने जाते हैं। इनकी छवि एक ईमानदार आदिवासी नेता के तौर पर है।
इनके नेतृत्व में झारखंड राज्य का विकास पटरी पर था,लेकिन दुर्भाग्य से मुख्यमंत्री के रुप में कार्यकाल पुरा नहीं कर पाए। श्री मरांडी बतौर विधायक, सांसद,व केंद्रीय मंत्री के रुप में भी अच्छा काम किए। इन्होंने नक्सलियों के हाथों अपना पुत्र भी खोया। श्री मरांडी संघ,विहिप और भाजपा संगठन के कार्यकर्ता के रुप में तपकर नेता बने है। पुरे झारखंड प्रदेश में इनकी अच्छी छवि है। इनके नेतृत्व में भाजपा संगठन मजबूत होकर उभरेगा तथा आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य के सभी 14 लोकसभा सीटों पर पार्टी का परचम लहरेगा। विधानसभा चुनाव में भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी और सत्ता पर काबिज होगी।
