बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खांडामौदा पंचायत भवन में रविवार को कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग रांची द्वारा उद्यान प्रभाग के तहत मुखिया पंचानन मुंडा के अध्यक्षता में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समापन दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर उद्यान प्रभाग के अरविंद कुमार व विशिष्ट अतिथि के तौर पर जितेंद्र सिंह उपस्थित हुए। इस अवसर पर आए हुए सभी किसानों को संबोधित करते हुए विभाग के अरविंद कुमार ने कहा 50 किसानों ने शिक्षा लिए हैं। आने वाले एक साल में 500 किसान जुड़ जाएंगे। एक व्यक्ति 10 किसानों को शिक्षा दे पाएंगे। किसानों के लिए खेती करना मजबूरी भी है तथा पेशा भी। किसान कभी भी भूखा नहीं मारता बल्कि लोगों को बचाने का काम करते हैं। इस क्षेत्र में किसानों के लिए मुख्य स्रोत धान है। किसान आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकार पर पूरी तरह से निर्भर है। अंत में विभाग द्वारा 50 किसानों को खेती से जुड़ी हुई सामग्री वितरण कि गई। मौके पर उद्यान मित्र बलराम सिंह, ट्रेनर बंजो सिंह बनरा, शुक्ला बेरा,रूपा रानी बेरा, आरती बेरा, पूर्णिमा बेरा, नीतू बेरा, पुष्पा बेरा,भारती बेरा, सुष्मिता बेरा, जयंती सिंह, भारती नायक आदि उपस्थित थे।
