पोटका : पोटका प्रखंड के हितबासा नुतनदिह टोला में आदिम जनजाति सबर समुदाय का एक मिलन समारोह का किया गया आयोजन

पोटका। पोटका प्रखंड के हितबासा नुतनदिह टोला में आदिम जनजाति सबर समुदाय का एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सींगदी तथा सहयोगी संस्था क्रिस्टन फाउंडेशन तमिलनाडु के सहयोग से सबर के प्रोत्साहन के लिए यह कार्यक्रम किया जाता है। मौके पर पर्यावरण चेतना केंद्र के संचालक सिधेश्वर सरदार ने कहा कि सबर जाति अक्सर जंगल मे निवास करते है। जो आम जन जीवन से कटे रहते है। अन्य समुदाय व जाति की तरह वे भी अपने समाज मे खुशी के साथ मिलजुलकर रहे। कृषि उपज पर जोड़ दे। पर्व त्योहार से जुड़े। इसके अलावे सरकार के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाएं। इसके अलावा सबर बच्चों के बीच विभिन्न तरह के खेलों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में सबर जाति के महेंद्र सबर, शम्भू सबर, रामु सबर, कुनू सबर, शुको सबर, बासु सबर, बनु सबर, हरि सबर, कोंडा सबर भोगना सबर, गुमरा सबर, पर्यावरण चेतना केंद्र के हरिश्चन्द्र भूमिज, अनिता कुमारी, जोबा टुडू, जलधर पात्रो, गौड़ी सरदार, लखविन्द्र सरदार, सुरेश सरदार, जयंती सरदार, पावेद मार्डी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Whatsapp