पोटका। विधायक कार्यालय हाता में झारखंड मुक्ति मोर्चा पोटका प्रखंड कमेटी कार्य समिति की बैठक सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिला कमेटी की बैठक में मिले निर्देशानुसार 23 जुलाई मंगलवार को केंद्रीय समिति की बैठक में सोहराय भवन रांची जाने हेतु प्रखंड कमेटी की पांच सदस्य ,सभी 34 पंचायत से 2 - 2 पंचायत कमेटी के पदाधिकारी जाएंगे। जिसका आज विस्तार पूर्वक तैयारी किया गया। बैठक में पूर्व केंद्रीय सदस्य बबलू चौधरी, जिला संगठन सचिव विद्यासागर दास, जिला सदस्य भुगलू टुडू ,प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ,प्रखंड सचिव भुवनेश्वर सरदार, हितेश भगत ,चक्रधर महतो, अब्दुल रहमान ,रामेश सोरेन, वीरेन पात्रो, सीताराम हांसदा, शिबू सोरेन, धनंजय महतो ,बिरसिंह महतो, गोविंद सरदार ,अहमद अली ,सुबोध महतो, अनिल मुर्मू ,उदय सरदार ,गोपी सरदार, फूलचंद सरदार ,मनोज सरदार, नयन महापात्रो, कार्तिक मदीना, रोहितोष पाल ,पूर्ण चन्द्र दास ,नीनी खंडवाला, हराधन मुंडा ,जोबा मुनी मार्डी, सरस्वती मुर्मू,बसंती सरदार, सतीश सरदार ,बंकेश्वर सरदार, दुखू मारडी, लोथरो टुडू, पप्पू मुर्मू, देव पलित, श्याम चरण मार्डी आदि उपस्थित थे।
