पोटका : प्रदेश एवं जिला काँग्रेस कमिटि के निर्देशानुसार आज पोटका प्रखँड काँग्रेस कमिटि एवं मंडल काँग्रेस कमिटि की बैठक पोटका शिव मंदिर प्रांगण में हुआ। जिसमें पदाधिकारीयो का सत्यापन तथा लोक सभा चुनाव को लेकर पँचायत एवं बुथ लेवल तक संगठन को मजबूत करने पर रणनीति बनाया गया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर उपस्थित हुए। साथ ही सुबोध सिंह सरदार, जिला सचिव सोमेन मंडल,उपाधयक्ष उदय नाथ मुर्मु, मंडल अध्यक्ष लासा मुर्मु, लालटु दास, वरुण सरदार, मोनवोध गोप, मधुसूधन कैवर्त, आनंद सरदार, प्रेम मूखि, सोनातन मुँडा, शेख जाफर आली, अरुप दास, रवि चित्रकार, गुरु मुंडा, पैराग प्रमानिक, सूरज मुर्मु, पिँटु डोँडा, तपन मंडल, मार्शल डोँडा, संजय पात्रो ईमरान आलम आदि उपस्थित थे।
