बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने भाजपा नेताओं के साथ 12 अक्तूबर को बहरागोड़ा में आहुत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के सभास्थल का मुआयना किया। 12 अक्तूबर को बहरागोड़ा के शाखा मैदान में संकल्प जनसभा आयोजित होगा। इस जनसभा में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से 10 हजार लोगों के सम्मिलित होने का अनुमान है। जनसभा को ऐतिहासिक बनाने हेतु सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी तथा पूर्व विधायक कुणाल षाड़॔गी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। भाजपा के रंग का विशाल पंडाल का निर्माण हो रहा है। बाबूलाल मरांडी के बहरागोड़ा आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। इस अवसर पर डाॅ गोस्वामी ने कहा कि मौजूदा हेमन्त सरकार से लोग निराश हैं। सर्बत्र भ्रष्टाचार का बोलबाला है। 12 अक्तूबर की बाबूलाल मरांडी की जनसभा राज्य के सत्ता परिवर्तन का दिशा प्रदान करेगा। डाॅ गोस्वामी के साथ सभास्थल का मुआयना करने भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत बाला, सुमन कल्याण मंडल, बाप्टु साव, निर्मल दुबे, महादेव बैठा, राजकुमार कर, उत्पल पैड़ा, मिहिर दलाई, दीपंकर साव तथा हेमकांत भुईंया शामिल थे।
