पोटका: मानसून आने और अल्प बारिश के उपरांत प्रखंड क्षेत्र में धान फसल का बुआई का काम शुरू.. प्रखंड के पोटका पंचायत की मुखिया एवं मुखिया संघ की अध्यक्ष पानों सरदार अपने सरमोंदा गांव मुख्य सड़क किनारे स्थित खेत में खेती के काम जुटी

पोटका: मानसून आने और अल्प बारिश के उपरांत प्रखंड क्षेत्र में धान फसल का बुआई का काम शुरू हो गया है। किसान हल एवं ट्रैक्टर से खेतों की मिट्टी को बीजारोपण के लिए तैयारी करने में जुट गए हैं। प्रखंड के पोटका पंचायत की मुखिया एवं मुखिया संघ की अध्यक्ष पानों सरदार अपने सरमोंदा गांव मुख्य सड़क किनारे स्थित खेत में खेती के काम जुट गई है। गुरुवार को मुखिया पानो सरदार स्वयं मिट्टी से घास निकाली। घास निकालने के बाद बीजारोपण किया एवं बीज को मिट्टी से ढंक दिया। इस काम में मुखिया के पति सतीश सरदार भी हाथ बटाया। मुखिया ने कहा कि जनप्रतिनिधि के साथ साथ किसान परिवार की बेटी और बहु हुं। खेती करना हमलोगों का पेशा है। समय के साथ कृषि कार्य कर धान की पैदावार करती हुं। खेती करने से अनेक लाभ हैं। मैं प्रखंड के सभी भू स्वामियों से निवेदन करती हुं कि आप अपने खेत में फसल जरूर उपजाएं। खेती को पड़ती मत छोड़े। कृषि को बढ़ावा देने से देश अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा। 

खबरें और भी हैं...

Whatsapp