पोटका: जिप सदस्य हिरण्यमय दास, मुखिया अनिता मुर्मू ने पुल निर्माण स्थल का किया निरीक्षण, कई खामियों का किया उजागर

पोटका:  पोटका के जिला परिषद सदस्य हिरण्यमय दास एवं डोमजूड़ी पंचायत के मुखिया अनिता मुर्मू ने प्रखंड के डोमजूड़ी पंचायत के मुर्गाघुटु और डोमजूड़ी के बीच लाव भांगा नदी पर निर्माणाधीन पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के अंतर्गत यह पुल बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिप सदस्य और मुखिया ने कार्य स्थल का निरीक्षण करते हुए कई एजेंसी के द्वारा बरते गए कई कमियों को देखा।

 

दोनों प्रतिनिधियों ने बताया कि शिलान्यास के तीन माह बीत जाने के बाद भी कार्य स्थल पर बोर्ड नहीं लगाया गया है। जिससे यह पता चले कि किस एजेंसी और कितना प्राक्कलन का यह योजना है। इसके अलावा कभी भी कार्य स्थल पर ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के जे ई तथा ए ई की उपस्थिति नही देखा गया। जिस कारण संवेदक अपने अनुसार कार्य करा रहे है। श्री दास ने बताया कि किसी भी कार्य स्थल पर अगर विभागीय अभियंता न हो तो कार्य का गुणवत्ता को मेंटेन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उपायुक्त से की जाएगी।

 

ज्ञात हो कि पी एन भी इंफ्राटेक  कंपनी के द्वारा इस पुलिया के निर्माण किया जा रहा है। इसका प्राक्कलन राशि 4 करोड़ 98 लाख रुपया है। मौके पर निरीक्षण के समान कंपनी के साईट इंचार्ज राजेश कुमार यादव भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण का कार्य गुणवत्ता तथा प्राक्कलन के आधार पर किया जा रहा है। कार्य स्थल पर बोर्ड इसलिए नही लगाते है कि उसे लोग उखाड़ कर ले जाते है।

खबरें और भी हैं...

Whatsapp