बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर एवं अनुमंडल विधिक सेवा समिति घाटशिला की ओर से बहरागोड़ा प्रखंड के दो पंचायतों में लीगल अवेयरनेस कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें जमशेदपुर एवं घाटशिला अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार सचिव के आदेशानुसार आजादी के अमृत मोहोत्सब के उपलक्ष में 17 सितंबर से 25 दिसंबर तक चल रहे अवेयरनेस कार्यक्रम के तहत मानुषमुड़िया व भुतिया पंचायत में लीगल अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुमंडल विधिक सेवा समिति सदस्यों ने कार्यक्रम में उपोस्थित होकर लोगों को नि:शुल्क न्यायिक सेवा प्राप्त करने का तथा विधिक सेवा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। वहीं घाटशिला से मोबाइल जागरुक वाहन के माध्यम से पीएलभी के आनंद शाव, राजेश प्रहराज, बलिराम हेम्ब्रम द्वारा लोगों को बाल विवाह, पेंशन योजना, लोक अदालत से जुड़े अन्य मसाले पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। इस मौके पर दोनों पंचायत के मुखिया विधान चंद्र मांडी एवं मुखिया राम मुर्मू समेत अनेकों ग्रामीण उपस्थित थे।
