पोटका: 16वांं ऐ.आई.जे.के.एफ. राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप मेंं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका के कई छात्राओं ने मारी बाजी

पोटका: 16वांं ऐ.आई.जे.के.एफ. राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप मेंं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका के कई छात्राओं ने बाजी मारी। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स परिसर में राष्ट्रीय स्तर पर दो दिवसीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 12 व 13 अगस्त को हुआ।

यह आयोजन आल इंडिया कराटे डु फेडरेरियन के प्रेसिडेंट सिहान एल नागेश्वर राव द्वारा किया गया। इस चैंपियनशिप मेंं देश के करीब 10 से अधिक राज्योंं बिहार, झारखण्ड, मेघालय, असम, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओड़ीसा शामिल हुए। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ऑल ओवर विजेता झारखंड को प्राप्त हुआ, जिसमेंं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका के लगभग 6 छात्रा ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में अमरप्रीत सिंह काले और डीएवी चिड़िया के प्रिंसियल उपस्थित थे। केजीबीवी पोटका के कक्षा 8 की छात्रा पायल भगत को रजत पदक प्राप्त हुआ।

कक्षा 11वि की सीता रानी सरदार को कराटे मेंं कांस्य पदक प्राप्त हुआ। कक्षा 11वीं की छात्रा सरस्वती हांंसदा को भी  कांस्य पदक प्राप्त हुआ। 

खबरें और भी हैं...

Whatsapp