बहरागोड़ा  : बैद्यनाथ माझी बने जेबिकेएसएस के प्रखंड सचिव

बहरागोड़ा  : रविवार को बहरागोड़ा के माटिहाना में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की प्रखंड कमिटी गठन के लिए एक बैठक का आयोजित किया गया। जिसका प्रतिनिधित्व कलन महतो ने किया। इस बैठक का संचालन बासुदेव पंडा ने किया। बैठक में सर्वप्रथम पुर्वी सिंहभूम जिले का अतिथि विश्वनाथ महतो, कमल महतो, अशोक महतो, शंख दीप महतो, स्वपन महतो को अतिथि के रूप में बहरागोड़ा प्रखंड कमिटी द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद समिति द्वारा तय रूप रेखा के तहत बहरागोड़ा प्रखण्ड कमिटी का गठन किया गया। जिसमें प्रस्ताव एवं समर्थन के उपरांत सर्व सम्मति से संरक्षक के रूप में कलन महतो,संगठन सचिव के रूप में ज्योत्सना महतो एवं देबी रानी महतो तथा प्रखंड सचिव के रूप में बैद्यनाथ माझी को चुना गया। मिडिया प्रभारी के लिए सनत पात्र एवं बासुदेव पंडा, कोषाध्यक्ष शिवशंकर महतो, उपसचिव विजय सिंह एवं आकुल वैठा, उपाध्याक्ष प्रसेनजित सीट एवं दिलीप महतो को सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में दुर्गा पूजा के बाद टाइगर जयराम महतो का जनसभा करने का निर्णय लिया गया। मौके पर बहरागोड़ा प्रखंड के सक्रिय कार्यकर्ता ज्योत्सना महतो,देबी रानी महतो, विजय सिंह, आकुल बैठा, राजु महतो, भवरंजन महतो, प्रसेनजित सीट, दिलिप महतो, सनत पात्र, राजू महतो, शिवशंकर महतो, कलन महतो,शिवा कर्मकार, नभेन्दु महतो, पार्थ सारथी पाठक समेत अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Whatsapp