पोटका प्रखंड झामुमो कमिटी के नेतागण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला

पोटका। विधायक संजीव सरदार के अगुवाई में झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी के नेतागण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने कई सांगठनिक विषयों में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बताया की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों को लाभान्वित कर संगठन से जोड़ना तथा और छोटा-छोटा मोहल्ला ,पाड़ा ,टोला में महिला, पुरुष, मजदूर ,किसान युवाओं में नेतृत्व क्षमता को विकसित करना होंगा तभी जाकर जमीनी स्तर पर सरकार की विकास कार्य दिखेगा।  जहां बुथ कमिटि गठन होगा वहां सभी सदस्यों को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनना होगा। सभी जगह पार्टी झंडा गढे, मकर पर्व अखंड यात्रा के पावन दिन में गरीबों की सहायता, जन सेवा की भावना को मजबूती करना इसी संकल्प के साथ नए साल 2024 में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी संगठन को मजबूत करना है। सर्वप्रथम बूथ कमेटी गठन करना हैं। इसके माध्यम से महिला ,पुरुष, मजदूर, किसान ,छात्र, नौजवान, युवाओं को जोड़ना है। सभी 34 पंचायत कमेटी को निर्देश दिया गया है कि आगामी 30 जनवरी 024 तक बुथ कमेटी गठन करना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी स्थापना दिवस 2 फरवरी 2024 को बुथ कमेटी के सदस्य, प्रभारी, सह प्रभारीयों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमे झारखंड सरकार  की जन कल्याणकारी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी गांव-गांव मोहल्ला, पाड़ा में आम लोगों तक पहुंचाना है।

खबरें और भी हैं...

Whatsapp