बहरागोड़ा : खांडामौदा पंचायत भवन में मुखिया पंचानन मुंडा के अध्यक्षता पर पंचायत क्षेत्र के सहियाओं ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण लिया। शपथ ग्रहण में बताया गया कि कम उम्र की शादी एक सामाजिक बुराई और कानूनी अपराध है। यह जाने अनजाने लड़कियों को शारीरिक रूप से कमजोरी तथा अशिक्षित रखने का षड्यंत्र है ताकि वह हमेशा अनिर्णय की स्थिति में रहे और उनका मानसिक और शारीरिक शोषण किया जा सके। इस अवसर पर मुखिया मुंडा ने बताया बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानूनी अपराध है। इसके रोकथाम के लिए सभी को आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह के कारण सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि कई पीढ़ियां का जीवन बर्बाद होता है। मौके पर पंचायत क्षेत्र के ढेर सारी सहिया व सेविका उपस्थित थे।
