पोटका। शिव मंदिर प्रांगण मे उत्कलीय ब्राह्मण समाज पोटका प्रखंड कमिटी की एक बैठक हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु पोटका प्रखंड क्षेत्र के सभी ब्राह्मण बहुल गांव मे बैठक आयोजित किया जा रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किया गया। उड़िया भाषा मे बच्चों को पढ़ाने के लिए ब्राह्मण बासा मध्य विद्यालय मे उत्कल सम्मलेनी द्वारा उड़िया टीचर की नियुक्ति, समाज के द्वारा उड़िया पुस्तक बितरण करने का निर्णय लिया गया। इसके आलावे बैठक मे महिलाओ की उपस्थित सुनिश्चित कराने, उत्कलीय ब्राह्मण समाज युबा समिति गठन प्रत्येक परिबार से एक सो रुपया वार्षिक सदस्यता शुल्क लेने का निर्णय लिया गया। समाज का अगला बैठक 21अप्रैल रविवार को रायपुर मे करने का सुनिश्चित किया गया। सगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु संगठन सचिब सूर्य कांत दाश ने अपना सुझाव दिए। इसके आलावे बैठक को केंद्रीय कमिटी के अध्यक्ष सुधांशु शेखर मिश्र, पोटका प्रखंड के अध्यक्ष सूर्य कुमार कर, सचिब रजनी सड़गी कार्यकारी अध्यक्ष गौरागो मिश्र, सहसचिब जयगोपाल पंडा, कोषाध्यक्ष समीर कुमार पाणी, सह कोषाध्यक्ष अधीर कुमार पंडा, आदित्य प्रताप कर, मनसा राम साहू, ग्राम प्रधान अशोक कुमार साहू, दिलिप कुमार कर, सुनील कुमार कर, सलाहकार अनिल कुमार पानि, सोमनाथ कर, अरुण पंडा बैठक को सम्बोधित किया। अंत मे केंद्रीय कमिटी के संगठन सचिब अनादि आचार्य के पत्नी मीना आचार्य एबं ब्राह्मण बासा के अमलेश कर के आकस्मिक निधन से समाज के द्वारा दुःख प्रकट किया गया। तथा उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मोन धारण किया गया।
