सांसद प्रतिनिधि उपेंद्रनाथ सरदार ने ज्ञान केंद्र का किया उद्घाटन, सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेंगी किताबे

सांसद प्रतिनिधि सह प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता उपेंद्र नाथ सरदार ने मंगलवार को शंकरदा पंचायत भवन में सरकार द्वारा प्रायोजित ज्ञान केंद्र का उदघाटन फीता काटकर किया। मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मनोज सिन्हा, मुखिया सारजाम मारडी, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, पूर्व मुखिया होपना महाली, चंद्रशेखर गुप्ता उपस्थित थे। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनोज सिन्हा ने कहा की सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। ज्ञान केंद्र में सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं के किताब या अन्य सहयोगी पुस्तके यहां उपलब्ध रहेंगे। छात्र यहा आकर निशुल्क पढ़ सकते है। तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है। छात्रों के लिए यहां पर दो कंप्यूटर सेट, येक बड़ा टीवी भी दिया गया है। प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में यह खुलेगा। शंकर दा  से इसका शुरुआत किया गया है। जिससे विभिन्न तरह के जानकारी लिया जा सकता है। उपेंद्र नाथ सरदार, सुधीर सोरेन ने भी कहा की ज्ञान केंद्र खुलने से विशेषकर छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर विद्या सागर दास, पंचायत सचिव रविन्द्र नाथ मायती, भुगलु टुडू, जितरोय मुर्मू, लोथरो टुडू, बादल हेंब्रम, लखन टुडू, उप मुखिया शांति मुर्मू, पिंटू भांज, कोकिल भक्त, राहुल रॉय आदि उपस्थित थे। 

खबरें और भी हैं...

Whatsapp