पोटका : दो माह का राशन नहीं मिलने पर कार्डधारियों ने किया प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन


पोटका। पोटका प्रखंड में जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन वितरण में काफी अनिमितता है। जिस कारण सम्पूर्ण प्रखंड क्षेत्र में कार्डधारियों का आक्रोश है। प्रखंड के कुलडीहा पंचायत अंतर्गत लिपिघुटु में जविप्र के दुकानदार के द्वारा पीएच एवं अंत्योदय कार्डधारियों को जुलाई माह एवं अगस्त माह का राशन अभी तक नहीं मिला है। लिपिघुटु के सैकड़ो महिला एवं पुरुष लाभुक राशन की मांग को लेकर पोटका प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा बीडीओ के अनुपस्थिति में सीओ को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा अनुसूचित जन जाती मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उपेंद्र नाथ सरदार उर्फ राजू ने किया। मौके पर श्री सरदार ने कहा कि गरीबो के अनाज को खाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि यदि लाभुकों को बकाया राशन नही मिलता है तो एक सप्ताह बाद उपायुक्त के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया होपना महाली, सुसेन सरदार, ग्राम प्रधान रंगा सिंह, समाजसेवी जेक्की महाली, बिंदुबाला सिंह, फुलमनी सिंह, फागु महाली, अनादि गोप, दिनेश भकत, श्याम महाली, अर्जुन महाली आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Whatsapp