पोटका। पोटका के जिला पार्षद सूरज मंडल ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त मंजू नाथ भजंत्री से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामना एवं मकर संक्रांति (टुसु पर्व) की अग्रिम बधाई दिया। इसके बाद पोटका प्रखंड क्षेत्र के जन समस्या से उन्हें अवगत कराया।
सूरज मंडल ने झारखंड को ओरिसा से जोड़ने वाला मुख्य सड़क एन एच 220 की जर्जर हालत एवं आम लोगों को उससे हो रहे समस्याए से अवगत कराया। हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के मुख्य सड़क 220 से साहू पाड़ा होते हुए विभिन्न पाड़ाओ को जोड़ने वाले सड़क के स्थिति से भी उन्हें अवगत कराये।
