पोटका क्षेत्र के जानेमाने समाजसेवी मनोरंजन लाहा(84) का निधन गत 4 जनवरी को पोटका स्थित आवास पर हो गया। पोटका क्षेत्र के विकास में उनकी अहम भूमिका थी। वे विभिन्न तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़कर हिस्सा लेते थे। वे अपने पीछे दो लड़का दो लड़की सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए है। गुर्रा नदी संग्राम पुलिया के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर जिले के पूर्व सिविल सर्जन डॉ ए के लाल, भाजपा के मंडल अध्यक्ष जमीला दे आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है।
