पोटका। पोटका प्रखंड के डोमजूड़ी पंचायत अंतर्गत एग्री स्मार्ट ग्राम ख़ुर्शी में कृषि एवं कृषि से संबंधित विषय पर दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। पोटका के विधायक संजीव सरदार मौके पर अतिथि के रूप के उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान पांच वर्षीय योजना के दौरान लिफ्ट एरिगेशन, जैविक खाद्य दुकान, जैविक दवा दुकान, पशु टीकाकरण केंद्र आदि खोले जाएंगे। विधायक ने मौके पर कहा कि वर्तमान सरकार के द्वारा किसानों के स्तर को बढ़ाने के लिए कई तरह के योजनाओ को धरातल पर उतारा जा रहा है। राज्य सरकार इसके लिए कृत संकल्प है।किसानों के बीच सब्जी बीज का विधायक के हाथों वितरण किया गया। इस अवसर पर जिप सदस्य हिरण्यमय दास, मुखिया अनिता मुर्मू, पंसस जालिम मार्डी, ग्राम प्रधान चैतन्य हांसदा, जिला कृषि पदाधिकारी चैत्यन हांसदा, जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवेंद्र नाथ महतो, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक बृजेश कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक राजू सरदार, धर्मेन्द्र महतो, लैम्प्स सचिव मनिंद्र नाथ महतो, सी आर पी मायिनी हांसदा,किसान मित्र सागर सरदार, किसान जगदीश मुर्मू, बीरेंद्र हांसदा, मंगल मुर्मू आदि उपस्थित थे।
