बहरागोड़ा : बी.एड के विद्यार्थियों के बीच आयोजन हुआ रंगोली व तोरण प्रतियोगिता, कुल 12 समूह ने लिया भाग, राधा कृष्ण समूह प्राप्त किया प्रथम स्थान

बहरागोड़ा : बुधवार को बहरागोड़ा महाविद्यालय के माटिहाना में स्थित बी.एड कॉलेज परिसर में बी.एड संकाय विद्यार्थियों के बीच रंगोली व तोरण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बहरागोड़ा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बी के बेहरा के निर्देश पर विभागाध्यक्ष डॉक्टर  जे.कुमार एवं  विभाग की कला एवं शिल्प के शिक्षक समरेंद्र रंजन सिंह तथा अन्य विभाग के शिक्षक राजेश समीर कश्यप, संजय केरकट्टा, गोपाल दास, राजीव प्रियदर्शनम्, देव कृष्ण चौधरी के देखरेख में 12 समूह विभाजित कर प्रतियोगिता को प्रारंभ किया गया। छात्र- छात्राओं ने व्यक्तिगत रूप से भाग लिए थे। प्राध्यापकों की निर्णायक मंडली द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में विजेताओं की घोषणा की गई।जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राधा कृष्ण समूह से ( सलमा रानी हांसदा, सुनिता नायेक, अभिमन्यु घोष, प्रेमचंद हेंब्रम ,गणेश गिरी ) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान बोस समूह से ( शिल्पा दास, सुष्मिता मुंडा , मंडल हेंब्रम,शशांक शेखर गिरी, शीतल कुमारी) ने प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान टैगोर समूह से ( ममता साउ,अदिति राम, हरे कृष्णा दे, अविनाश टुडू, सुषमा मांडी) ने प्राप्त किया।

खबरें और भी हैं...

Whatsapp