पोटका : मुखिया ने किया मॉडर्न शौचालय का उदघाटन

पोटका। जमशेदपुर प्रखंड के केरुआडूंगरी पंचायत अंतर्गत बड़ा तालसा गांव में यूसील  के सीएसआर निधि से तीन दिव्यांग के लिए मॉडर्न शैचालय बनाया गया। मुखिया कानू मुर्मू ने शौचालय का उदघाटन किया। इस अवसर पर मांझी बाबा दुर्गाचरण मुर्मू, यूसील प्रबंधन कार्मिक के गिरीश कुमार गुप्ता, सिविल विभाग के विकास कुमार, वार्ड सदस्य सरोति हेम्ब्रम, लक्ष्मी हेम्ब्रम, पूर्व पंसस जीतें हेम्ब्रम, लक्ष्मी हेम्ब्रम, क्लब के महासचिव वकील हेम्ब्रम, दरोगा हेम्ब्रम, सुधीर बेसरा, भागवत मार्डी, सुखमन मुर्मू आदि उपस्थित थे। मुखिया कानू मुर्मू ने कहा कि जल्द ही आंगनबाड़ी केंद्र तथा स्कूल का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Whatsapp