झारखंड मुक्ति मोर्चा के संपर्क कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सोमवार को झामुमो नेता प्रमोद लाल के नेतृत में आयोजित होली मिलन समारोह के भजन संध्या में जिला समिति के सैकड़ो झामुमो नेता शामिल हुए। मौके पर सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर झारखंड वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर होली के गीत में सभी झूमते गाते नजर आए। झामुमो नेता प्रमोद लाल ने बताया होली हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व है।
होलिका दहन के बाद पर्व मनाया जाता है। होली में एक दूसरे को अबीर लगाकर गले मिलते है। घरों में व्यंजन भोजन का आनंद उठाते हैं। सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के साकची स्थित संपर्क कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में भजन मंडली के द्वारा होली के गीत प्रस्तुत की गई। मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने होली के गीत का जमकर आनंद उठाया। उन्होंने होली के पूर्व जमशेदपुर समेत झारखंड वासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। साथ ही शहर वासियों को शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील की। मौके पर झामुमो नेताओं ने पुआ पूरी का आनंद उठाया।
