पोटका विधान सभा अंतर्गत पोटका प्रखंड क्षेत्र में 8 करोड़ 55 लाख की लागत से दो अति महत्वपूर्ण सड़क निर्माण की मंजूरी राज्य सरकार के द्वारा दी गई है। विधायक संजीव सरदार के विशेष पहल पर स्वीकृति दिया गया है। पहला सड़क रजाबसा, बिंगबुरू,से डांगरा डीह होते हुए पोटका कूदादा मुख्य पाठ मर्चागोड़ा तक पथ निर्माण होगा। इसकी लंबाई 3.850 किलोमीटर, तथा प्राक्कलन 3 करोड़ 84 लाख है। दूसरी सड़क नाडवा जादूगोड़ा मुख्य पथ धोबनी से दोराघूट तक पथ निर्माण होगा। इसकी लंबाई 4.700 किलोमीटर तथा प्राक्कलन राशि 4 करोड़ 70 लाख है।
