Potka : स्वयंसेवी संस्था अन्वेशा एवं मेराकी के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को तेंतला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुमन महतो, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, पद्मश्री प्राप्त चामी मुर्मू , विधायक संजीव सरदार की धर्मपत्नी रानीता सरदार, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो उपस्थित थी। मौके पर सभी ने अपने विचारों को रखा। वक्ताओं ने महिलाओं की सामाजिक भागीदारी एवं योगदान पर विशेष चर्चा किया । वक्ताओं ने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी, घरेलू हिंसा पर रोक लगाने,महिलाओं को हर क्षेत्र में योगदान के लिए प्रेरित करने पर बल दिया। विधायक की धर्मपत्नी रानीता सरदार ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है। यह बदलाव जारी रखा जाय।
