पोटका: झामुमो प्रखंड कमेटी के द्वारा रविवार को 200 जरुरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव हेतु जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है।
झामुमो के ओर से प्रखंड के सभी 34 पंचायतो में वृध्द व वृध्दाओं के बीच कंबल का वितरण लगातार किया जाएगा। इसका शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, बबलू चौधरी, मुखिया जीमा सरदार,नयन महापात्र, रजनी षांडगी,हेमंत नायक,वार्ड सदस्य सुजाता सरदार, ग्राम प्रधान सदानंद सरदार, मुकेश सीट सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
