जमशेदपुर जिला बार संघ के सम्मानित अधिवक्ताओं ने मिलकर हिंदू नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा मनाया

जमशेदपुर : आज दिनांक 9 अप्रैल 2024 को जमशेदपुर जिला बार संघ के सम्मानित अधिवक्ताओं ने मिलकर हिंदू नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा के दिन मनाया।  इस कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अखिलेश सिंह राठौड़ ने किया।  कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता की वंदना एवं आरती की गई, उसके बाद नारी शक्ति स्वरूपा महिला अधिवक्ता में अमरजीत कौर विश्वास अनुराधा चौधरी, कोमल कुमारी, विनीता सिंह सहित कई अधिवक्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।  इसके  बाद जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता रतन चक्रवर्ती, अर्जुन सिंह, शंभू दयाल, हरविलास दास सहित बहुत सारे अधिवक्ताओं को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।  इस  कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्र प्रकाश सिंह, बलवंत सिंह, प्रभास तिवारी, अक्षय कुमार झा, प्रवीण कुमार सिंह, परमजीत कुमार श्रीवास्तव केशव सिंह सहित लगभग 200 से ज्यादा अधिवक्ता मौजूद थे। 

खबरें और भी हैं...

Whatsapp