होली में मोदी योगी के छप्पन इंच के पिचकारी से चीन होगा लाल और पाकिस्तान कंगाल , चर्चित गायक अजीत अमन ने दी है आवाज

जमशेदपुर आगामी होली को लेकर शहर के कलाकार सुर और ताल से होली गीत के स्वर बिखर रहे है। अगर बात करे होली में देश भक्ति दिखाने की तो कलाकार उत्साह से भर जाते है। रंग  पिचकारी के माध्यम से देश भक्ति पारंपरिक होली गीत का निर्माण किया है,जिसे बुधवार को रिलीज किया गया। इस बार कलाकारों ने होली में सबसे अलग गीत बनाया है| गीत के बोल "होलीया में चीन भईले लाल, 56 इंच के देखी पिचकारी, होलीया में पाकिस्तान भईले कंगाल, 56 इंच के देखी पिचकारी, जो को होली में देश भक्ति को जगाने के साथ दुश्मन देश को चुनौती दे रहा है| इस गीत को झारखंड बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने गाया है| वहीं इसके गीत अमीत तिवारी ने लिखा है| 

 मोदी की राफेल पिचकारी और मोदी की बुलडोजर पिचकारी दुश्मन पिटेंगे कपार

वीडियो गीत में विशेष रूप से इसके लिरिक्स अपने आप में कुछ कहता हुआ दिखाई देता है| 
वीडियो में गलवान घाटी में तिरंगा और पीओके में रंग गुलाल उड़ाने की बात कही गई है| साथ ही मोदी की राफेल पिचकारी और योगी की बुलडोजर पिचकारी से दुश्मन देश सर पकड़ लिए है| इस तरह के वीडियो में कई जोशीले बोल है जो लोगों को खूब भायेंगे| 

वीडियो निर्माण में इंजीनियर, शिक्षक और समाजसेवी ने निभाई भूमिका

छप्पन इंच के पिचकारी वीडियो एलबम के निर्माण में नेहिष सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयर मैंन अवनीश श्रीवास्तव और शहर के साइंस शिक्षक आलोक राज सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है| दोनो ने बताया की सामाजिक और देश भक्ति से जुड़े गीत संगीत के प्रोजेक्ट के लिए हमेशा कलाकारों को सहयोग करेंगे| 

वीडियो एल्बम में काम करने वाले कलाकार
निर्माता आलोक राज सिंह (शिक्षक|  अवनीश श्रीवास्तव (इंजीनियर ) 
गायक- अजीत अमन
गीत   -अमित तिवारी
निर्देशक- मनोज पांडे, उदय साहू
संगीत - प्रभकार पांडे
रिकॉर्डिंस्ट और मिक्सिंग मास्ट्रिंग- रोहित शर्मा
एडिटिंग - उदय लाल
डीओपी-  रोहित
कोरियोग्राफर- सुपर बब्लू
एक्टर- मनोज यादव, पल्लवी कौर, दीपक मिश्रा, रवि लामाय, बब्लू,
सहयोग- एम.एम  रिकॉर्डिंग स्टूडियो जमशेदपुर

Tags:

खबरें और भी हैं...

Whatsapp