कोलकाता में आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी में झारखंड के प्रधान मुख्य संरक्षक वन संजीव कुमार ने पारंपरिक ज्ञान पर पुस्तक प्रस्तुत की!

जमशेदपुर। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण पर्यावरण वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय कोलकाता के द्वारा 136 वा स्थापना दिवस एवं तीसरा अंतरराष्ट्रीय Symposium on Plant Taxonomy Ethnobotany  Botanic garden and Biodiversity की संरक्षण पर कोलकाता में तीन दिवसीय  संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रधान मुख्य संरक्षक वन संजीव कुमार रांची(पी सी सी एफ) सह सदस्य सचिव संजीव कुमार ने भारत आधारित पारंपरिक ज्ञान की अपनी पुस्तक प्रस्तुत किए साथ ही पैनल डिस्कशन प बंगाल महाराष्ट्र इत्यादि राज्यों के साथ अपनी झारखंड राज्य में जैव विविधता अधिनियम की प्रभावी क्रियान्वयन पर संरक्षण हेतु हो रहे जागरूकता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण चेन्नई के सदस्य सचिव बालाजी भी उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में संजीव कुमार की पुस्तक को पारंपरिक ज्ञान एवं औषधीय पौधों की संरक्षण हेतु उपस्थित सभी गणमान्य लोग ने सराहा। साथ ही राज्य में इनके द्वारा जैव विविधता संरक्षण जागरूक इत्यादि कार्यों के लिए सम्मानित किया। 

खबरें और भी हैं...

Whatsapp