जमशेदपुर: आज भारतीय जनता पार्टी व्यावसयिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री नीरज सिंह के द्वारा मानगो की जनता को दो नए ट्रेक्टर और पानी का टैंकर उपलब्ध करवाया गया जिसका विधिवत उद्धघाटन आज भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सह भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड प्रदेश के प्रभारी श्री लक्मीकांत वजपेयी और जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत् बरन महतो द्वारा मानगो भाजपा कार्यालय के समीप नारियल फोड़ कर और झंडा दिखाकर दोनों ट्रेक्टर को रवाना किया गया।
ज्ञात हो की हर साल गर्मी की शुरुआत होते ही पुरे मानगो नगर निगम के क्षेत्र में पेयजल की भरी किल्लत हो जाती है। ये दोनों टैंकर के द्वारा उलीडीह और मानगो समेत पुरे क्षेत्र में किसी को भी पेयजल की जरुरत होने पर निःशुल्क पेयजल उपलब्ध करवाया जायेगा। मौके पर नीरज सिंह ने बताया की मानगो समेत जमशेदपुर में कई ऐसे क्षेत्र है जहा अभी भी पाइपलाइन के माध्यम से पिने योग्य पानी उपलब्ध नहीं है जिस कारन इस क्षेत्र में बसी एक बड़ी आबादी को पेयजल के लिए काफी कठनाई का सामना करना पड़ता है जिसको ध्यान में रखते हुए आज दो नए टैंकर क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए शुरू किया गया है। इसी क्रम में आगे कदम और सोनारी के लिए भी नए टैंकर उपलब्ध करवाया जायेगा। इन टैंकरों के द्वारा पूरी तरह निःशुक पेयजल जनता के बिच वितरण किया जायेगा। मौके पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर के प्रभारी श्री सुबोध सिंह गुड्डू, भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष श्री गुंजन यादव, संजीव सिन्हा, विनोद राय किशन महाराज, दशरथ चौबे, सुनील सिंह, एम के गिरी, शुशील पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।



