जमशेदपुर 13 मार्च। डेंगू एवं ब्लड कैंसर के मरीज़ों के जीवन रक्षा हेतु रेड क्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर द्वारा चलाये जा रहे एस. डी. पी अभियान में आज टाटा स्टील के एस.एम.डी के यूनियन कमिटी मेंबर श्री दिनेश कुमार सिंह ने आज ब्लड बैंक में छटवीं बार एस. डी. पी दान किया। इससे पूर्व भी श्री दिनेश सिंह 14 बार रक्तदान कर चुके है। साथ ही साथ जमशेदपुर के श्री आशीष अग्रवाल जी ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में पांचवी बार एस. डी. पी का दान किया और इससे पूर्व भी वो 23 बार रक्तदान कर चुके है। दोनों नियमित रक्तदाता है।
घर में लक्ष्मी रूपी पोती के जन्म को अविस्मरणीय बनाने हेतु रेड क्रॉस के एस. डी. पी प्रभारी सह टाटा स्टील के श्री प्रभुनाथ सिंह ने भी आज एस. डी.पी दान किया। यह उनका 36वाँ दान था। इस अवसर पर रेड क्रॉस के एस. डी. पी प्रभारी श्री प्रभुनाथ सिंह एवं ब्लड बैंक के प्रशाशक श्री संजय चौधरी ने उन्हें डिजिटल प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि रेड क्रॉस परिवार जीवन रक्षा के इस मुहिम में रक्त एवम अन्य रक्तकण सहज सुलभ करने हेतु प्रयासरत है और सभी युवाओँ से आग्रह करती है कि बढ़चढ़कर इस मुहिम में योगदान दे।



