जमशेदपुर भारत देश अमृत काल मना रहा है और देश के प्रधानमंत्री आह्वान पर पूरा देश हर घर तिरंगा महा अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में इसकी शुरुआत की गई जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के हाथ में तिरंगा झंडा लहराते हुए नजर आ रहा था जहां भारत माता की जय के नारे कार्यकर्ता लगा रहे थे। जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि पूरा देश हर घर तिरंगा उत्सव मना रहा है इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम लाया है जिसे भारतीय जनता पार्टी 13 अगस्त को बड़ी भव्य तरीके से मनाएगी।



