फातिमा शाहीन ने जन समस्याओं को लेकर मानगो नगर निगम का किया घेराव  

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन के नेतृत्व में मंडल क्षेत्र के जन समस्याओं को लेकर दल बल के साथ मानगो नगर निगम का घेराव किया गया. इस घेराव का अयोजन  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद ने अपनी देख रेख में किया.

जन समस्याओं को लेकर मंडल पदाधिकारियों एवम् आम जनता ने मानगों नगर निगम मुर्दाबाद के नारे के साथ नगर निगम को घेरा. घेराव कर रहे लोगो ने बताया कि नगर निगम के लोग नगर निगम द्वारा जारी की गई सरकारी नम्बर पर भाजपा के लोगों का फ़ोन नहीं उठाते हैं. आजादनगर क्षेत्र में लोग गंदी नाली भर जाने से पानी का सड़कों पर बहना, बहुत सारे ऐसी जगह हैं जहां सड़क ही नहीं है और वहीं दूसरी तरफ पक्की सड़क पर पेवर्स ब्लॉक लगाया जा रहा है. सड़क पर लाइट और पोल नहीं है, पिछले 1 वर्षों से स्ट्रीट लाईट खराब है अब तक नहीं बनाया गया है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है. सफाई कर्मचारी लोगो से सफाई के लिए पैसे मांगते हैं. चेपा पुल का शौचालय हमेशा बंद रहता है आदि जैसी समस्याओं की शिकायत नगर निगम के घेराव के बाद एक ज्ञापन मानगो नगर निगम के विशेस पदाधिकारी को दिया गया.

निसार अहमद ने कहा कि मंत्री के आदिवासी जमीन पर बन रहे निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि कार्य को अविलंब रोका जाय. फातिमा शाहीन ने कहा अगर हमारी समस्याओं का समाधान जल्दी नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन भाजपा आजादनगर मंडल की ओर से किया जाएगा.

आंदोलन में दिलावर खान, महिला मोर्चा अध्यक्ष मुसर्त खातून, उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, महामंत्री अभिषेक आनंद, मंत्री गुलनार खान, महिला मोर्चा महामंत्री माधुरी सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी एसके पप्पू ,मीडिया प्रभारी गुलाम मुनीर उद्दीन, कार्यालय प्रभारी अफजल अंसारी, राजू मुंडा ,इस्लाम अंसारी मोहम्मद सैफ, शोएब,महबूब, सानू, शाहनवाज, जाहिद, अमजद, आफताब, अमन,मोहम्मद इना एवम काफी संख्या में आम जनता मौजूद रही.

खबरें और भी हैं...

Whatsapp