परसुडीह के नए थाना प्रभारी मोहम्मद फैज अहमद का जमशेदपुर मुखिया संघ की ओर से स्वागत किया गया। मुखिया संघ के येक प्रतिनिधि मंडल ने थाना प्रभारी से मिलकर उन्हें बधाई दिया तथा परशुडीह थाना क्षेत्र में हो रहे अपराध, करनडीह चौक पर रोज दिन जाम को रोकने की मांग किया। थाना प्रभारी मोहम्मद फैज अहमद ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया की ट्रैफिक थाना से कोऑर्डिनेशन कर जल्द ही इस पर पहल किया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से कान्हु मुर्मू (महासचिव जमशेदपुर मुखिया संघ), कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टुडू, उपाध्यक्ष मनोज मुर्मू , सुमी कराई, कोषाध्यक्ष मायावती टुडू, जोबा मर्दों, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील किस्कू, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती द्रौपदी, एवं टी एस एफ फेलो अजय भाई आदि उपस्थित थे।



