जमशेदपुर में पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ा कदम: एशियन जलपक्षी गणना 2025 में ज्ञान गंगा स्कूल के बच्चों ने लिया हिस्सा!

जमशेदपुर - गज परियोजना प्रमंडल, जमशेदपुर और दलमा वन्यप्राणी पूर्वी प्रक्षेत्र, जमशेदपुर द्वारा आयोजित एशियन जलपक्षी गणना 2025 का आयोजन डिमना लेक में किया गया। इस कार्यक्रम में ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के सेक्रेटरी मधुकर सर और ज्ञान गंगा स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर, अर्पना चंद्रा (रेंजर, दलमा ईस्ट, वन विभाग) ने मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रोसेनजीत सरकार (पर्यावरणविद), आकाश जायसवाल (डायरेक्टर, व्यक्तित्व विकास संस्थान और पर्यावरणविद), और मनोज कुमार सेक्रेटरी (व्यक्तित्व विकास संस्थान) ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर विशेष चर्चा की।

 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर, आगे की रणनीति तय की गई और पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम उठाने का संकल्प लिया गया।

 

 

खबरें और भी हैं...

Whatsapp